Rahul Gandhi के Pune संवाद पर वार-पलटवार, BJP के आरोपों पर कांग्रेस का जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 23, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुणे में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को ‘राजनीतिक हास्य कार्यक्रम’ करार देते हुए रविवार को आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर बात करने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी की। इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन सावंत ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि शनिवार को पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली प्रतिक्रिया से भाजपा घबरा गई है और युवाओं के बीच राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से सत्तारूढ़ दल की नींद उड़ गई है। उपाध्ये ने एक बयान में दावा किया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयानों और उनकी पार्टी के पुराने रुख में विरोधाभास है।

उपाध्ये ने महिला आरक्षण पर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी और तीन तलाक के खिलाफ कानून का विरोध किया था। उन्होंने कहा, ‘‘मनुवाद खोजने से पहले कांग्रेस को खुद को आईने में देखना चाहिए।’’ भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस नरेन्द्र मोदी सरकार के विकास कार्यों का मुकाबला करने में असमर्थ है और इसलिए जाति तथा धर्म से जुड़े मुद्दे उठाने की कोशिश कर रही है। उपाध्ये ने आरोप लगाया, ‘‘सत्ता गंवाने की निराशा, चुनावी हार का गुस्सा और मोदी का डर मिलकर राहुल गांधी के इस कथित हास्य कार्यक्रम की वजह बने हैं।’’ सावंत ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से भाजपा असहज है और युवाओं के बीच राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता ने उसकी नींद उड़ा दी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के रविवार को नागपुर में ‘जेन-जी’ के साथ प्रस्तावित संवाद पर सावंत ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनकी ‘‘उम्मीदों, आकांक्षाओं, सपनों और भविष्य को कुचल दिया है।’’ उन्होंने सवाल किया कि क्या इस संवाद में पितृसत्तात्मक मूल्यों का उपदेश भी दिया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘शायद मुख्यमंत्री उन्हें मनुस्मृति के महत्व के बारे में बताएंगे, यह समझाएंगे कि पितृसत्तात्मक व्यवस्था अच्छी है और आरएसएस तथा विश्व हिंदू परिषद तय करेंगे कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, क्या बोलना चाहिए और कैसे व्यवहार करना चाहिए।’’ उन्होंने फडणवीस की ‘युवा आइकन’ वाली छवि पर भी तंज कसा और कहा कि केवल यह उपाधि अपने नाम के साथ जोड़ लेने से कोई युवा आदर्श नहीं बन जाता। सावंत ने दावा किया कि पुणे में छात्रों के साथ राहुल गांधी के संवाद को मिली ‘अभूतपूर्व प्रतिक्रिया’ से भाजपा घबरा गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेट्रो सेवा बंद करने, कई तरह के प्रतिबंध लगाने और गुंडागर्दी का सहारा लेने के बावजूद बड़ी संख्या में युवतियां कार्यक्रम में पहुंचीं।’’ सावंत ने कहा, ‘‘इससे भाजपा हिल गई है और ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और फडणवीस की नींद उड़ गई है। लेकिन यह डर अच्छा है।

प्रमुख खबरें

31 अगस्त को Kajari Teej, Bahula Chauth और Sankashti Chaturthi का महासंयोग, जानें धार्मिक महत्व और शुभ मुहूर्त

पत्रकार Abhishek Upadhyay पर Ghaziabad में FIR दर्ज, रोड रेज का लगा आरोप

Ajit Doval China Visit: ब्रिक्स समिट से पहले डोभाल का चीन दौरा, वांग यी के साथ सीमा विवाद पर होगी वार्ता

South Africa Tourism ने 2026 तक 1 लाख भारतीय पर्यटकों को लुभाने की बनाई योजना