AC Coach में पैर रखने की जगह नहीं, टॉयलेट में बैठकर यात्रा करने पर मजबूर लोग, Rahul Gandhi ने वीडियो साझा कर भारतीय रेलवे की बदहाली पर उठाए सवाल

By एकता | Apr 21, 2024

केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय रेलों की बदहाली को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर केरल एक्सप्रेस का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में, यात्रियों को टॉयलेट के गेट के बाहर लेटकर सफर करते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं एक यात्री तो टॉयलेट के अंदर सोते दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि ये वीडियो केरल एक्सप्रेस के एसी कोच का है, जिसमें इतनी भीड़ है कि पैर तक रखने की जगह दिखाई नहीं दे रही है।

इसे भी पढ़ें: यही समय है, सही समय है.... Bhagwan Mahaveer Nirvan Mahotsav का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, स्मारक टिकट और सिक्का भी किया जारी

जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर जो वीडियो साझा किया है उसे एक यात्री द्वारा रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में, यात्री मलयालम में दिल्ली से तिरुवनंतपुरम तक जाने वाली केरल एक्सप्रेस के एसी कोच के हालत बताता नजर आ रह है। यात्री ने कहा कि ट्रेन के कोच में भारी भीड़ है और यात्रियों को टॉयलेट में बैठकर सफर करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस यात्री ने ये भी कहा कि जिन लोगों के पास कंफर्म टिकट हैं, वे भी अपनी सीट पर ढंग से बैठकर सफर नहीं कर पा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

सामने बैठे थे जयशंकर, तभी पुतिन ने मोदी के लिए क्या कहा? सब चौंके

CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri

महिला अधिकारों पर घमासान! Sanjay Raut बोले, Rahul Gandhi से डरी हुई है BJP

60 अरब डॉलर, रूस से विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा ऐलान