Bharat Jodo Yatra के दौरान राहुल गांधी पहुंचे फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा, भाजपा पर साधा निशाना

By रितिका कमठान | Jan 11, 2023

'भारत जोड़ो यात्रा' अब पंजाब में पहुंच चुकी है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने बुधवार की सुबह गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने पगड़ी पहनी और आधी बाजू की टीशर्ट पहनकर गुरुद्वारा में प्रार्थना की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग भी मौजूद थे।

इससे पहले मंगलवार 10 जनवरी को राहुल गांधी ने अंबाला जिले में हरियाणा राज्य की यात्रा का समापन किया था। इसके बाद उन्होंने पंजाब यात्रा की शुरुआत अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना कर की थी। जानकारी के मुताबिक पंजाब में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरुआत करेंगे। इसके बाद उनकी यात्रा मंडी गोबिंदगढ़, खन्ना, साहनेवाल, लुधियाना, गोराया, फगवाड़ा, जालंधर, दसुआ और मुकेरियां तक की यात्रा तय करेगी।

माना जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के 19 जनवरी को जम्मू कश्मी में प्रवेश करने से पहले पठानकोट में रैली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी सुबह और शाम तीन तीन घंटे की यात्रा करेंगे और कुल 25 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।

इससे पहले सात जनवरी को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पेश करने के लिए नहीं शुरु की गई है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक का ये पैदल मार्च चुनाव यात्रा नहीं है।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू की गई थी। ये यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी। इस दौरान राहुल गांधी तिरंगा श्रीनगर में फहराते हुए इस यात्रा का समापन करेंगे। बात दें कि भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होते हुए पंजाब पहुंची है और जम्मू कश्मीर में खत्म होगी। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया