Pahalgam Terror Attack | श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी, पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से करेंगे मुलाकात

By रेनू तिवारी | Apr 25, 2025

विपक्ष ने पहलगाम हत्याकांड की निंदा करते हुए "किसी भी कार्रवाई" के लिए सरकार का पूरा समर्थन किया है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई और पाकिस्तान के साथ सबसे खराब टकराव हुआ। अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए शुक्रवार को कश्मीर पहुंचे। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी। पार्टी के नेता ने कहा कि 22 अप्रैल को हुए हमले में घायललोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए राहुल यहां बादामीबाग छावनी में सेना के बेस अस्पताल का दौरा कर सकते हैं। 

गांधी हमले के बाद बृहस्पतिवार को बुलाई गई कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ कर स्वदेश लौट आए थे। उन्होंने इस भयानक आतंकवादी हमले के बारे में सभी दलों को जानकारी देने के लिए सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच अटारी बॉर्डर बंद, करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर आया बड़ा अपडेट

आपको बता दें सरकार ने भारत में पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा रद्द कर दिए, जिनमें मेडिकल वीजा भी शामिल है, जो रविवार से लागू होंगे। इस्लामाबाद ने बदले की कार्रवाई करते हुए दोनों देशों के बीच सभी समझौतों को निलंबित करने की धमकी दी, जिसमें 1972 का शिमला समझौता भी शामिल है, जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नियंत्रण रेखा को वैध बनाता है। पाकिस्तान ने यह भी घोषणा की कि वह उच्चायोग में भारतीय राजनयिक कर्मचारियों की संख्या कम करेगा।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया