अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2024

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जीत के करीब पहुंचते हुए चुनाव में मिल रहे जनादेश को अभूतपूर्व और शक्तिशाली करार दिया तथा अमेरिका के लिए स्वर्णिम युग लाने का वादा किया। रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने 267 निर्वाचक मंडल वोट जबकि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने 224 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए हैं। ट्रंप जीत से केवल तीन निर्वाचक मंडल वोट दूर हैं। ट्रंप की जीत तब तय हो गई। दुनियाभर के नेता ट्रंप को जीत की बधाई भी दे रहे हैं। भारत से भी ट्रंप को जीत की बधाई दी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से भी ट्रंप को जीत की बधाई दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आपकी जीत पर बधाई। अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में आपके दूसरे कार्यकाल में सफलता के लिए शुभकामनाएं। 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump के जीतने के बाद Elon Musk की कंपनी Tesla के शेयरों में आया जबरदस्त उछाल

अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। आपके पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों की सफलता के क्रम में, मैं भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए सहयोग को बढ़ाने के वास्ते उत्सुक हूं। 

प्रमुख खबरें

संयुक्त राष्ट्र पहुंचे Donald Trump ने CNN रिपोर्टर से कहा- आपको यहां नहीं होना चाहिए था

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक

Donald Trump का तेहरान को लेकर दोहरा रुख! पूरी तरह खत्म करने की धमकी के बाद UN में अमेरिका-ईरान के बीच 3 घंटे की सार्थक बैठक

Asian Games में भारत का एथलेटिक्स अभियान शुरू, Tajinderpal Singh Toor पर टिकी निगाहें