Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने अपने पुराने 12 तुगलक लेन बंगले में लौटने से किया इनकार, अब इस पर है नजर

By अंकित सिंह | Aug 24, 2023

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में संसद की सदस्यता खोने के बाद अपना सरकारी आवास खो दिया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद उनकी संसद सदस्यता बहाल हो गई। साथ ही साथ उन्हें उनका पूराना बंगला भी अलॉट कर दिया गया था। हालांकि, अब अबर है कि नई दिल्ली के 12 तुगलक लेन स्थित अपने बंगले में राहुल गांधी वापस नहीं जाना चाहते हैं। सूत्रों ने गुरुवार को कहा। गांधी ने संसद आवास समिति को लिखे एक पत्र में अपने पूर्व सांसद बंगले में लौटने से इनकार कर दिया है।  

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी के दावे गलत, सेना के दिग्गज बोले- भारत ने 1950 से खोई है जमीन

इससे पहले, गांधी ने अपने आधिकारिक आवास से अपना सारा सामान बाहर निकाल लिया था और 22 अप्रैल को 12, तुगलक लेन बंगले की चाबियां लोकसभा सचिवालय को सौंप दी थीं। गांधी ने घर खाली करने के बाद कहा, "हिंदुस्तान के लोगों ने मुझे 19 साल के लिए यह घर दिया, मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। यह सच बोलने की कीमत है। मैं सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं।" पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को मोदी उपनाम वाली टिप्पणी के लिए सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा के बाद अयोग्य ठहराए जाने के बाद 22 अप्रैल तक परिसर खाली करने के लिए कहा गया था।

प्रमुख खबरें

शुरुआती हिरासत गैर-कानूनी तो बाद की Arrest भी अमान्य, Allahabad High Court का फैसला

पूर्व Bardhaman में बच्चे की सर्जरी कर जान लेने वाला फर्जी डॉक्टर Sheikh Saidul पुलिस रिमांड पर

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया