राहुल ने पांच गांरटी का वादा गिनाया, बोले- UPA सरकार में गैस की कीमत 400 रुपए थी और आज 900 है

By अनुराग गुप्ता | Mar 20, 2021

गुवाहाटी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम के जोरहाट ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले नरेंद्र मोदी ने रात को 8 बजे नोटबंदी की और 500-1000 रुपए के नोट बंद कर दिए। इस दौरान उन्होंने आपसे कहा था कि कालेधन के खिलाफ हम ये लड़ाई लड़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी की वजह से उद्योग बंद हो गए। मैं लोकसभा में बोला था कि सरकार हम दो, हमारे दो की है। इसमें महज 4 लोगों का फायदा होता है। छोटे बिजनेस मैन, मिडिल क्लास बिजनेस मैन, किसान और मजदूरों के लिए यह सरकार कुछ नहीं करती है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने गैस का सिलेंडर कम करने का वादा किया था। यूपीए सरकार के दौरान गैस की कीमत 400 रुपए थी और आज एनडीए सरकार में 900 रुपए कीमत है। इसके बावजूद नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि हमने गैस के दाम कम कर दिए और हर घर तक गैस पहुंचा दी। 

इसे भी पढ़ें: सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई और अपने ‘मित्रों’ की कमाई बढ़ाई : राहुल गांधी 

उन्होंने कहा कि इससे हिन्दुस्तान के दो-तीन उद्योगपतियों को ही फायदा हुआ है, आप लोगों को कोई फायदा नहीं मिला। इसीलिए हमने इस चुनाव में आप लोगों को पांच गारंटी दी है। इस दौरान राहुल गांधी ने पांच गारंटियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर