अध्यक्ष पद छोड़ने पर अड़े राहुल गांधी, कांग्रेस विकल्पों पर कर रही विचार!

By अभिनय आकाश | Jun 08, 2019

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में उथल-पुथल का दौर जारी है। करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफा देने की खबरों खूब सुर्खियां बनीं थी व नए अध्यक्ष की खोज करने के लिए राहुल ने पार्टी को एक महीने की मोहलत दी थी। तभी से पार्टी में राहुल को मनाने का दौर बदस्तूर जारी है। लेकिन खबरों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पद छोड़ने के फैसले पर अड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: राहुल कह रहे हैं इंच इंच की लड़ाई लड़ेंगे, लेकिन पार्टी नेता फीट फीट गड्ढा खोद रहे

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा कांग्रेस अन्य विकल्प को भी तलाशने की कोशिश में लगी है। बात दें कि राहुल गांधी अभी केरल दौरे पर हैं। वोटर्स का आभार जताने के लिए पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे हैं। जहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मुझे जो समर्थन दिया, वो अद्वितीय है। इस दौरान राहुल ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार और नरेंद्र मोदी देश में नफरत फैला रहे हैं। कांग्रेस जानती है कि नफरत से निपटने का एकमात्र रास्ता प्यार है। हम देश में कमजोरों को मोदी की नीतियों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Gold-Silver का Price Crash! रिकॉर्ड ऊंचाई से धड़ाम गिरे दाम, निवेशक अब क्या करें?

India-US trade डील के बाद रुपये और शेयर बाजार में जोरदार तेजी

भारत-पाक तनाव के बीच महिला क्रिकेट पर असर नहीं, बैंकॉक में तय मुकाबला कायम

Australia को T20 World Cup 2026 से पहले तगड़ा झटका, पैट कमिंस हुए बाहर।