राहुल गांधी का दावा, PM मोदी ने नया राफेल करार तैयार करवाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

जयपुर (ओडिशा)। राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले तेज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को फ्रांस से लड़ाकू विमान खरीदने के लिये नया करार तैयार करने, वार्ताकारों की आधिकारिक टीम को किनारे करने और अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यहां रैली की और महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राफेल सौदे में लड़ाकू विमान बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को नजरअंदाज किया। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी को यहां से चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं राहुल गांधी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं से बातचीत करते हुए गांधी ने उनसे जीवन के हर क्षेत्र में ‘‘स्थान’’ बनाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया क्योंकि देश प्रभावी और बराबर भागीदारी के बगैर प्रगति नहीं कर सकता है। उन्होंने एक महिला प्रतिनिधि के सवाल पर कहा, ‘‘आपको अपना स्थान बनाने के लिए संघर्ष करना चाहिए और खुद को किसी पुरुष से कम नहीं मानना चाहिए। महिलाओं को उचित स्थान पाने के लिए संघर्ष करना चाहिए, चाहे वह विधानसभा हो, लोकसभा हो या व्यवसाय का क्षेत्र।’’ उन्होंने पुरुषों से कहा कि समाज में महिलाओं का स्थान सुरक्षित करने के लिए काम करें।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह