राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर वार, कहा- राफेल मामले में हुआ है बड़ा भ्रष्टाचार

By अंकित सिंह | Jan 02, 2019

 राफेल मामले में आज एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह गलत कहा कि राफेल मामले में कोई सवाल नहीं उठा रह है, देश उनसे सीधा सवाल पूछ रहा है। राहुल ने पूछा कि क्या यह सही नहीं है कि रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने 1600 करोड़ रुपये की नई कीमत पर आपत्ति व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास संसद में आकर सवालों (राफेल) का सामना करने का साहस नहीं है। 

यह भी पढ़ें: सोहराबुद्दीन मामले में अदालत का निर्णय कांग्रेस का षड्यंत्र उजागर करता है: योगी

एक वायरल आडियो को सुनाने का आग्रह करते हुए राहुल ने कहा कि गोवा के मंत्री ने दावा किया कि गोवा के मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि राफेल की सारी फाइलें उनके पास हैं। इस बात को गोवा के कैबिनेट मंत्री ने प्रमाणित किया गया है जो भाजपा से जुड़े हुए हैं। राहुल ने कहा कि हम इस मामले में जेपीसी जांच की मांग करते हैं। भाजपा को डरने की कोई जरुरत नहीं है जेपीसी लागू कीजिए दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा। 

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र