इंफाल की रैली में बोले राहुल गांधी, कोविड के लिए पीएम का समाधान था- थाली बजाओ

By अभिनय आकाश | Feb 21, 2022

मणिपुर में 28 फरवरी को पहले चरण का मतदान है। पहले फेज के वोटिंग से पहले प्रचार के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इंफाल पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने इस दौरान बीजेपी से लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि भाजपा का विजन, विचारधारा, विचार और भाषा है जो अन्य सभी विचारों, भाषाओं और विचारधाराओं से श्रेष्ठ है। जब भाजपा और आरएसएस मणिपुर आते हैं तो वे इस समझ के साथ नहीं आते। उनमें श्रेष्ठता की भावना आती है। मैं श्रेष्ठता की भावना से नहीं विनम्रता के साथ आता हूं।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव मुंबई में उद्धव ठाकरे व पवार से करेंगे मुलाकात

बता दें कि मणिपुर में दो चरणों में मतदान है। 28 फरवरी को पहले चरण और 5 मार्च को दूसरे चरण का मतदान होना है। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। बीजेपी भी चुनाव प्रचार में अपनी ताकत दिखा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सर्बानंद सोनोवाल मंगलवार को राज्य में प्रचार करने वाले हैं। मणिपुर भाजपा प्रमुख ए शारदा देवी ने कहा कि मोदी के पास मणिपुर और पूर्वोत्तर के लिए उचित योजना और कड़ी निगरानी के साथ इसके क्रियान्वयन के लिए एक दृष्टिकोण है।  

प्रमुख खबरें

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ