न जवाबदेही, न बदलाव, सिर्फ़ प्रचार, राहुल गांधी बोले- 2025 पर बात करना छोड़, 2047 के सपने बेच रही है सरकार

By अंकित सिंह | Jun 09, 2025

भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के सत्ता में 11 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सरकार का पूरा ध्यान गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने और सभी के लिए विकास करने पर रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने इसको लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि जब मोदी सरकार 11 साल की “सेवा” का जश्न मना रही है, तब देश की हक़ीक़त मुंबई से आ रही दर्दनाक ख़बर में दिखती है - ट्रेन से गिरकर कई लोगों की मौत।

दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार की सुबह भीड़ वाली एक चलती ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की जान चली गई। यहां पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में छह यात्री घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच उस वक्त हुई जब यात्रियों से भरी ट्रेन कसारा जा रही थी। रेलवे अधिकारियों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि किए बिना बताया कि घटना संभवतः भीड़भाड़ वाली दो ट्रेनों के पायदान से लटके यात्रियों और उनके बैग के एक-दूसरे से टकराने के कारण हुई क्योंकि ट्रेनें विपरीत दिशाओं से गुजर रही थीं। 

इसे भी पढ़ें: Bengaluru Stampede: विधानसौदा परिसर में प्रदर्शन के बाद बड़ा ऐलान, BJP MLA ने पीड़ित परिवारों को एक महीने का वेतन देने का प्रस्ताव रखा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर दुख व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि पीड़ितों और उनके परिवारों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि रेलवे ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि व्यस्त समय के दौरान ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी, कई लोग ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े थे। अधिकारी ने बताया कि चलती ट्रेन से कम से कम 10 यात्री गिर गए। 

प्रमुख खबरें

Manipur में UPPK के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, वसूली और अपहरण की वारदातों में थे शामिल

Erode में हिरण का शिकार करने वाले चार Poachers गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

US-Saudi Nuclear Deal | 2026 की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल डील! गोपनीय ‘123 न्यूक्लियर पैक्ट’ कांग्रेस पहुंचा, मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी