जीत से गदगद राहुल ने कहा, मोदी की वादाख‍िलाफी से जनता नाराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2018

 मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय पार्टी के नेता अपने अध्यक्ष राहुल गांधी को दे रहे हैं। जीत के बाद संवाददताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम जनता को इस समर्थन के लिए धन्यवाद करते है। कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि विपरीत समय में आप ने जो हमारे लिए मेहनत किया है वह काबिल-ए-तारीफ है। राहुल ने MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रीयों का धन्यवाद करते हुए आगे कहा कि हम उनके कामों को आगे बढ़ाएंगे। इसके आलावा राहुल ने तेलंगाना और मिजोरम में जीतने वालों को बधाई दी। 


यह भी पढ़ें: रंग लाई राहुल की मेहनत, 82 चुनावी सभाओं का दिख रहा असर

राहुल ने कहा कि मोदी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर फेल पीएम है और वो रोजगार भी नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि मोदी की छवि जनता के मन में एक भ्रष्ट नेता के तौर पर बनी है। उन्होंने कहा कि मोदी की वादाख‍िलाफी से जनता नाराज है। 

प्रमुख खबरें

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee