Rahul Gandhi का बड़ा दावा, देश में भागीदारी सबसे बड़ा मुद्दा, जातिगत जनगणना और आर्थिक सर्वे होगा क्रांतिकारी कदम

By अंकित सिंह | Mar 22, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हमने सामाजिक न्याय के बारे में बात की और इसका अगला क्रांतिकारी कदम जाति जनगणना, आर्थिक सर्वेक्षण, संस्थानों का सर्वेक्षण और देश की प्रणालियों और संस्थानों में भारत की 90% आबादी की भागीदारी के स्तर का पता लगाना है। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि हम ये क्रांतिकारी काम करने जा रहे हैं और ये बात हमने अपने घोषणापत्र में कही है। उन्होंने कहा कि देश में भागीदारी सबसे बड़ा मुद्दा है।

 

इसे भी पढ़ें: Caste Census के मुद्दे पर कांग्रेस में रार, आनंद शर्मा ने खड़गे को लिखा पत्र, बताया इंदिरा और राजीव की विरासत का अनादर


राहुल ने कहा कि यात्रा में हमने सामाजिक न्याय की बात की थी और उसका अगला क्रांतिकारी कदम जातिगत जनगणना और आर्थिक सर्वे है। इससे ये पता चल जाएगा कि देश की 90% आबादी की देश में क्या भागीदारी है। मैं सभी का स्वागत करता हूं और आप सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं। मैं खुश हूं कि हम सब एकसाथ ये लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी जी की 'भारत जोड़ो यात्रा' और 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को देखकर और उनके विचारों से प्रेरित होकर राजकुमार सैनी जी ने तय किया कि वह कांग्रेस पार्टी का साथ देंगे। इसलिए उन्होंने बिना किसी शर्त INDIA गठबंधन को समर्थन देने का भरोसा दिया है।


देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए राजकुमार सैनी जी एक हुए हैं। इसलिए मैं इनका धन्यवाद देता हूं। आपको बता दें कि पूर्व सांसद और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रमुख राज कुमार सैनी ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बिना शर्त समर्थन देने का वादा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि सैनी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर लोकसभा चुनाव में पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है। राजकुमार सैनी ने कहा कि हम सभी राजनीतिक दल एक ही बात कह रहे थे कि हमें हमारी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

 

इसे भी पढ़ें: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर को सपा का झटका, अब अपनी पार्टी के बैनर तले लड़ेंगे चुनाव


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने जातिगत जनगणना और आर्थिक सर्वे के आधार पर लोगों को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की है। इसलिए हमारा 'भारतीय महागठबंधन', INDIA एलायंस को समर्थन दे रहा है। हम साथ मिलकर इस देश में सभी को बराबरी का हक देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 


प्रमुख खबरें

मेरे साथ बहुत बुरा हुआ...स्वाति मालीवाल ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी से क्या की गुजारिश

Open AI का नया GPT-4o मॉडल क्या है? अबतक का सबसे तेज और शक्तिशाली AI, जानें इसकी खासियत

दीदी, वाम और श्रीराम: बंगाल का चुनाव, सबका अपना-अपना दांव, प्रदेश की सियासी लड़ाई के पूरे परिदृश्य को 5 प्वाइंट में समझें

जो महंगाई पहले डायन थी, अब महबूबा हो गई है, तेजस्वी का भाजपा पर वार, बोले- PM Modi से नहीं चलता देश