राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला, विदेश निर्मित टीकों को मंजूरी देने की तैयारी पर किया कमेंट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश में निर्मित कोविड रोधी टीकों के भारत में उपयोग को मंजूरी देने की तैयारी को लेकर बुधवार को महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने महात्मा गांधी के एक चर्चित कथन को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पहले वे तुम्हारी उपेक्षा करेंगे, फिर तुम पर हंसेंगे, फिर वो तुमसे लड़ेंगे, फिर तुम जीत जाओगे।’’ दरअसल, राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले सरकार से आग्रह किया था कि विदेश में निर्मित टीकों के भारत में उपयोग को अनुमति दी जाए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन पर विदेशी कंपनियों के लिए लॉबिंग करने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें: चीन-भारत सीमा पर कुछ सैनिकों को हटाए जाने के बावजूद तनाव बरकरार : रिपोर्ट

उधर, राहुल गांधी ने एक अन्य ट्वीट में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि भारत अब साबित कर रहा है कि समय के साथ पिछड़ जाना संभव है। उन्होंने कहा, ‘‘आज हम बाबासाहेब को याद करते हैं जिन्होंने ऐसे मुश्किल सवाल हल किए जिनसे हमारे देश को प्रगति की राह पर चलने में मदद मिली।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट