बीजेपी के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा ने कहा, राहुल गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी के थोपे आपातकाल पर खेद जताएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2024

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा ने मंगलवार को यहां कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वर्ष 1975 में निजी स्वार्थ के लिए देश पर आपातकाल थोपा था और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी दादी के इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से खेद जताना चाहिए। वर्मा ने संवाददाताओं से कहा, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने मंत्रिमंडल की सहमति के बगैर निजी स्वार्थ के लिए देश पर आपातकाल थोपा था और लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। 

इसे भी पढ़ें: आपातकाल देश के इतिहास का एक ‘काला अध्याय’ : तमिलनाडु के राज्यपाल

वर्मा ने राहुल को अपरिपक्व बताते हुए दावा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को संविधान के अनुच्छेदों के बारे में कोई ज्ञान नहीं है। देश में जातिगत जनगणना को लेकर राहुल की पुरानी मांग पर उन्होंने कहा, यह जरूरी नहीं है कि जातिगत जनगणना कराई जाए। अलग-अलग जातियों की आर्थिक स्थिति पता लगाने के लिए आंतरिक सर्वेक्षण कराए जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान

Al Falah Trust केस: Money Laundering के आरोपी जवाद सिद्दीकी को बड़ा झटका, Delhi कोर्ट ने खारिज की जमानत