Balasore Self-Immolation Case | राहुल गांधी ने बालासोर की छात्रा के पिता से बात की, न्याय की लड़ाई में मदद का दिलाया भरोसा

By रेनू तिवारी | Jul 16, 2025

एक प्रोफेसर द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के बाद खुद को आग लगाने वाली कॉलेज छात्रा का शव मंगलवार को ओडिशा के बालासोर जिले में उसके गाँव के एक श्मशान घाट में जला दिया गया। बालासोर आत्मदाह मामले में एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है, न कि आत्महत्या, जैसा कि शुरुआत में बताया गया था।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों में प्रतिदिन होगा गीता श्लोकों का पाठ अनिवार्य, जारी हुआ आदेश

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के बालासोर में आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता से बुधवार को बात की और उन्हें न्याय की लड़ाई में पूरी मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ओडिशा के बालासोर में इंसाफ की लड़ाई में जान गंवाने वाली बहादुर बेटी के पिता से बात की। उनकी आवाज़ में बेटी का दर्द, सपना और संघर्ष सब महसूस किया। उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी और मैं हर कदम पर उनके साथ हैं। जो हुआ वह अमानवीय और शर्मनाक ही नहीं, पूरे समाज के लिए ज़ख्म है।

उन्होंने कहा, हम हर हाल में यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिले। राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिस्टम ने इस लड़की की हत्या की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस विषय पर चुप्पी नहीं साधनी चाहिए, बल्कि जवाब देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Schools Bomb Threat | दिल्ली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीन दिन में नौ ऐसे मामले, कौन भेज रहा है ये ईमेल?

बालासोर जिले के एक कॉलेज की छात्रा ने शनिवार को कथित तौर पर संस्थान परिसर में खुद को आग लगा ली थी और वह 90 प्रतिशत तक झुलस गई थी। उसकी मंगलवार को मौत हो गई। छात्रा ने इससे पहले एक शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games में बैडमिंटन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, बोले पूर्व कोच Prakash Padukone

Saudi Arabia की रक्षा में जुटे 8000 पाकिस्तानी सैनिक, Yemen में Houthi पर एयरस्ट्राइक

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Assam में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Amazon ने India समेत तीन देशों में की छंटनी, 1000 से कम कर्मचारियों पर असर