राहुल गांधी ने राजकोट गेम जोन के पीड़ितों के परिजनों से बातचीत की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2024

राजकोट। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले महीने गुजरात के राजकोट शहर में टीआरपी गेम जोन में लगी आग की घटना के कुछ पीड़ितों के परिजनों से शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की और कहा कि पार्टी उनके साथ है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। राजकोट शहर के नाना-मावा इलाके में 25 मई को गेम जोन में लगी भीषण आग में चार बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई थी। गांधी ने इस त्रासदी में जान गंवाने वाले कुछ पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से बातचीत की। 

शनिवार को पीड़ितों के परिजनों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों, विशेषकर दुकानदारों से अपील की कि वे पार्टी द्वारा आहूत एक दिवसीय बंद को समर्थन दें और उस दिन अपनी दुकानें बंद रखें। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 15 जून को राजकोट के पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। बनासकांठा से निर्वाचित कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। 

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में अवैध देशी शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 53 हुई

पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि गेम जोन राजकोट नगर निगम के अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के बिना संचालित किया जा रहा था। घटना के बाद राज्य सरकार ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया, ताकि आग के कारणों, व्यवस्था में खामियों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों का सुझाव दिया जा सके। अब तक पुलिस ने आग के संबंध में गेम जोन के पांच मालिकों और छह सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

प्रदर्शनकारियों को हथियार! Trump के दावे पर भड़का Iran, UN Security Council से बोला- एक्शन लें।

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी