राहुल गांधी ने अमेठी को कलंकित किया: स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

अमेठी। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अमेठी का तिरस्कार किया है। स्मृति ने अमेठी के ताला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,  राहुल गांधी ने अमेठी का तिरस्कार किया है। अमेठी को कलंकित किया है ... नेता की नीयत सही हो तो क्षेत्र का विकास तेजी से होता है। उन्होंने कहा कि नामदारों ने पिछले 15 सालों से अमेठी के लोगों के सपनों को चकनाचूर किया है और अभी भी अमेठी के लोगों को अपना गुलाम समझते हैं।

इसे भी पढ़ें: सेना के राजनीतिकरण और स्मृति ईरानी के चुनावी हलफनामे पर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

अमेठी से दूसरी बार भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी स्मृति ने भावनात्मक लहजे में कहा,  मैं दो बच्चों की मां हूँ। अपने सास-ससुर एवं माता-पिता की सेवा करती हूँ। घर का खाना बनवाती हूँ। मंत्रालय का भी काम देखती हूँ। फिर भी चुनाव हारने के बाद आप सबकी और अमेठी की सेवा के लिए निरंतर आती रही। 

इसे भी पढ़ें: चाहे जितना अपमानित और प्रताड़ित किया जाए, अमेठी के लिये काम करती रहूंगी

उन्होंने कहा कि यहां से चुनाव जीत कर जाने वाले लापता सांसद के पास आप लोगों के लिए इतना भी समय नहीं था कि किसी के सुख-दुख में भागीदार बने होते। यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए काम किये होते। उन्होंने अमेठी की ओर मुड़ कर भी नहीं देखा। स्मृति ने कहा कि मोदी सरकार ने अमेठी के एक लाख 75 हजार लोगों को नि:शुल्क इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा है और पांच लाख रूपये तक के इलाज की सुविधा दी है जबकि नामदारों ने सत्ता में रहते हुए इस संबंध में कभी सोचा तक नहीं।

प्रमुख खबरें

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला