सत्यपाल मलिक को राहुल का जवाब, कहा- हमें विमान की जरूरत नहीं

By अनुराग गुप्ता | Aug 13, 2019

नई दिल्ली। केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा घाटी में बुलाए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा कि राज्यपाल मलिक के राज्य की यात्रा करने के न्यौते को स्वीकार करता हूं। साथ ही कहा कि विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल वहां जाएगा लेकिन विमान की जरूरत नहीं है ।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं विपक्ष के नेताओं के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख आने के निमंत्रण को स्वीकार करना चाहता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें विमान की आवश्यकता नहीं, बस आप यह सुनिश्चित कर दें कि हमें वहां घूमने और लोगों से मिलने की आजादी हो। हमारे मेन स्ट्रीम लीडर और सेना के जवान वहीं रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर टाइम्स की संपादक ने की पाबंदियां हटाने संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राहुल गांधी द्वारा कश्मीर में हिंसा की खबर होने संबंधी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को घाटी का दौरा कराने और जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए वह विमान भेजेंगे। 

प्रमुख खबरें

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश