महंगाई को लेकर राहुल का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- न तो देश से वफादारी निभाई और ना ही जनता से

By अंकित सिंह | Jun 09, 2022

नयी दिल्ली। महंगाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने न तो देश से वफादारी निभाई और ना ही जनता से। एक फेसबुक पोस्ट के जरिए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वफ़ादारी और अदाकारी में फर्क है। मोदी सरकार ने न तो देश से वफ़ादारी निभाई, न ही जनता से। मैं बात कर रहा हूं महंगाई की। अगर आपको लग रहा है कि महंगाई आगे चल कर कम हो जाएगी, तो आप ग़लतफहमी में हैं। आने वाले दिनों में मोदी सरकार के नए प्रहार के लिए तैयार हो जाइए। 

इसे भी पढ़ें: RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, अर्थव्यवस्था की उत्पादक जरूरतों के लिए पर्याप्त नकदी सुनिश्चित करेंगे

इतना ही नहीं, मोदी सरकार पर हमला जारी रखते हुए राहुल गांधी ने लिखा कि आरबीआई ने रेपो रेट में 0.5 प्रतिशत का इज़ाफ़ा किया है, जो अब बढ़कर 4.9 प्रतिशत हो गया है। आरबीआई के अनुसार 2022-23 में महंगाई और ज़्यादा बढ़ने वाली है, वहीं खुदरा महंगाई 6.7 प्रतिशत रहने वाली है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने आम जनता पर महंगाई का ऐसा बोझ डाला है कि अब लोगों के बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। होम, ऑटो, पर्सनल लोन और मासिक किस्त महंगी होंगी। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बढ़ती महंगाई को काबू में लाने के लिये बुधवार को प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.5 प्रतिशत बढ़ाकर 4.9 प्रतिशत कर दिया था। पांच सप्ताह में दूसरी बढ़ी रेपो दर से आवास, वाहन और अन्य कर्ज की मासिक किस्त (ईएमआई) बढ़ेगी। 

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन