किसानों, युवाओं और वंचितों के साथ अन्याय कर रही है केंद्र सरकार, Jan Vishwas Rally में मोदी सरकार पर Rahul Gandhi ने निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2024

पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार समाज के वंचित वर्गों की 73 प्रतिशत आबादी की उपेक्षा कर रही है। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ‘जनविश्वास’ रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि देश में किसानों, युवाओं और वंचितों के साथ अन्याय हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: उम्मीदवार बनाए जाने पर Bansuri Swaraj ने जताई खुशी, पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं का जताया आभार, AAP को लेकर में कही ये बात

राहुल गांधी ने कहा कि एक पार्टी नफरत पैदा करने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम ‘‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान सजा रहे हैं।’’ पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, माकपा नेता सीताराम येचुरी, भाकपा नेता डी. राजा और राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव ने भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Assam में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Amazon ने India समेत तीन देशों में की छंटनी, 1000 से कम कर्मचारियों पर असर

SIR से विपक्ष समर्थकों के नाम हटाने का लगा आरोप, बेंगलुरु में बोले Abhijeet Deepke

Bhuvneshwar Kumar की टीम इंडिया में वापसी, सितांशु कोटक ने अनुभव और IPL फॉर्म को बताया वजह