बढ़ती महंगाई पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- BJP नफरत फैलाकर अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जुटी

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजद नेता शरद यादव के आवास पर पहुंचे हैं। हाल ही में शरद यादव लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए हैं। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के मौज़ूदा आर्थिक हालात के संदर्भ में आने वाला वक़्त कैसा होगा इसका आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते हैं। जो आने वाला है, वह आप ने अपनी ज़िंदगी में देखा भी नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, अकेले पड़े नवजोत सिंह सिद्धू, चौतरफा हो रहा वार

राहुल गांधी ने कहा कि जैसे रूस यूक्रेन को कह रहा है कि डोनबास और लुहांस्क आपका नहीं है। उसी तरह से चीन भारत को कह रहा है कि लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश आपका नहीं है। इसलिए उन्होंने अपने फौज वहां बैठा रखी है। जो मॉडल वहां लागू हुआ है, वह यहां भी किया जा सकता है। इससे पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी महंगाई को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महंगाई को लेकर कांग्रेस ने नहीं बल्कि लोगों ने मोर्चा खोला है। पेट्रोल-डीज़ल की कीमत 100 रुपए से ज़्यादा हो गई है। यह कहां का न्याय है? दुनिया में भारत तीसरे नंबर पर हैं, जहां पेट्रोल, डीज़ल की कीमतें बढ़ गई हैं। लोगों की महंगाई से कमर टूट रही है।

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं