राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- कोरोना महामारी के दौरान गलत फैसलों ने ली 50 लाख लोगों की जान

By अंकित सिंह | Jul 21, 2021

कोरोना महामारी के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान भारत सरकार के गलत फैसलों से हमारे 50 लाख बहनों, भाइयों, माताओं और पिताओं की जान चली गई। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा," सच्चाई, कोविड की दूसरी लहर के दौरान भारत सरकार के गलत फैसलों ने हमारी 50 लाख बहनों, भाइयों, माताओं और पिताओं की जान ले ली।" आपको बता दें कि राहुल गांधी लगातार कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार द्वारा किए गए प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े करते रहते हैं। इसके अलावा वह किसानों के मुद्दे पर भी सरकार से सवाल पूछते हैं। आज ही उन्होंने किसान आंदोलन में अपने परिवार को खोने वाले परिजनों को कोई मुआवजा नहीं मिलेगा के फैसले पर सरकार से सवाल पूछा है और कहा है कि अपनों को खोने वालों के आँसुओं में सब रिकॉर्ड है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता