'BJP सरकार गई तो...', Himanta पर गरजे Rahul Gandhi, बोले- इन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं हम

By अंकित सिंह | Apr 02, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताते हुए आरोप लगाया कि सरमा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर राज्य में भूमि एटीएम चला रहे हैं, जिसके तहत वे जनता से जमीन छीनकर बड़ी कंपनियों को जमीन दे रहे हैं। बोकाजन निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार रतन एंग्टी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग असम और यहां की जनता के लिए खड़े थे, और कांग्रेस पार्टी राज्य में सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर उनकी मृत्यु के लिए न्याय दिलाएगी।

भाजपा पर अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को ट्रंप कंट्रोल करता है। ट्रंप सरेआम नरेंद्र मोदी को गाली देता है। वो कहता है- नरेंद्र मोदी मुझे सर बुलाता है। मै उसका करियर कभी भी खत्म कर सकता हूं। सच्चाई ये है कि अडानी और एपस्टीन - ट्रंप ने इन दो हथियारों से नरेंद्र मोदी को पकड़ रखा है और मोदी कुछ नहीं कर सकते। ट्रंप के पास मोदी के करप्शन और अडानी की कंपनियों की पूरी जानकारी है। अडानी पर अमेरिका में क्रिमिनल केस चल रहा है। अगर अडानी अमेरिका चला गया तो उसे जेल में डाल देंगे और नरेंद्र मोदी का गुब्बारा वहीं फट जाएगा।

राहुल ने साफ तौर पर कहा कि हिमंता बिस्वा को मोदी-शाह कंट्रोल करते हैं। अगर नरेंद्र मोदी, हिमंता से कहें कि उछलो तो ये उछलने लगेंगे। नरेंद्र मोदी और हिमंता मिलकर असम की जनता को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है- हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रस्ट मुख्यमंत्री है। हिमंता, सिंडिकेट के साथ मिलकर असम को चला रहा है। जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी, हिमंता हाथ जोड़कर खड़ा हो जाएगा। हिमंता बिस्वा सरमा को हर भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी। हिमंता जानता है कि कांग्रेस पार्टी उसे छोड़ने वाली नहीं है। जिस दिन BJP की सरकार जाएगी, उसी दिन इनका घमंड टूट जाएगा। ऐसे डरपोक लोगों से डरने की कोई जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Zubeen Garg Death Case: सिंगापुर पुलिस ने Foul Play से किया इनकार, कहा- यह एक आकस्मिक हादसा था

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये असम के सम्मान, स्वाभिमान और पहचान का चुनाव है, जिससे समझौता नहीं किया जा सकता। असम की जनता ने ठान लिया है- BJP की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका जाएगा। हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है। हम इसको मुख्यमंत्री पद से हटाकर, पूरी कार्रवाई करेंगे।  ये जो छाती फुलाकर घूमता है, तब इसके मुंह से चूं तक नहीं निकलेगी।

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐलान: Make in India का अगला चरण अब Semiconductor क्रांति, विकसित भारत का रोडमैप

Round of 16 में Portugal, पर Ibrahimovic ने Ronaldo की भूमिका पर सवाल उठाए: सिर्फ नाम पर खेल रहे

विदेशी महिलाओं से Gang-Rape: Deputy PM Ishaq Dar का पोता गिरफ्तार, Pakistan की दुनिया भर में हुई फजीहत।

Bihar के लाल Vaibhav Sooryavanshi का Team India में डेब्यू, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड