By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि वे दोनों ‘भारत का अतीत’ हैं तथा उन्हें ‘भारत के भविष्य’ के साथ अपने व्यवहार को लेकर सावधान रहना चाहिए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर लगातार निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शुक्रवार को एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी और अमित शाह जी, आप ‘जनरेशन जेड’ को धमकाकर चुप नहीं करा सकते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले आपने उनकी हड्डियां तुड़वाईं।