'राहुल गांधी की चांदी की चम्मच पर भारी पड़ रही चाय की चम्मच', केशव प्रसाद मौर्य का कांग्रेस पर तीखा हमला

By Renu Tiwari | Aug 29, 2025

बिहार में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा उनकी चांदी की चम्मच पर (मोदी की) चाय की चम्मच भारी पड़ रही है। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी छोटी लाइन को मिटाने के बजाय उससे बड़ी लाइन खींचने में यकीन रखते हैं। यही बात सोनिया गांधी, प्रियंका वाद्रा और राहुल गांधी को अखरती है।’’

भाजपा ने बिहार में कांग्रेस नेता की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां के लिए कथित तौर पर अभद्र के इस्तेमाल पर बृहस्पतिवार को राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि राज्य के लोग विपक्षी दल को उसकी ‘अपशब्दों की राजनीति’ के लिए करारा जवाब देंगे। यह बयान सोशल मीडिया पर एक वीडियो के सामने आने बाद आया है जिसमें कुछ अज्ञात लोगों को यात्रा के दौरान मंच से मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Metro Yellow Line Services Disrupted | दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सुबह के समय सेवाएं प्रभावित, हजारों यात्रियों को हुई परेशानी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कथित तौर पर दरभंगा जिले का है, जहां से बुधवार सुबह यात्रा शुरू हुई थी, जब राहुल गांधी, उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव मोटरसाइकिल पर मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद से भाजपा नेताओं ने गांधी परिवार को निशाने पर ले लिया है।

प्रमुख खबरें

सवालों के घेरे में हैं जेएनयू के क्रांतिकारियों की चयनित चुप्पियां

Traffic curbs in Delhi for Durga Puja: Outer Ring Road समेत कई रास्ते रहेंगे प्रभावित, दुर्गा पूजा पर दिल्ली मेट्रो से सफर की सलाह

Odisha Campus Polls: छात्र राजनीति में ABVP का परचम, अमित शाह ने बताया विचारधारा की जीत

Rekha Arya के पति पर गंभीर आरोपों की जांच के लिए Dehradun में SIT गठित