Delhi Metro Yellow Line Services Disrupted | दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सुबह के समय सेवाएं प्रभावित, हजारों यात्रियों को हुई परेशानी

 Delhi Metro Yellow Line
ANI
रेनू तिवारी । Aug 29 2025 11:25AM

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह लोगों के दफ्तर और स्कूल जाने के समय ‘येलो लाइन’ पर विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह लोगों के दफ्तर और स्कूल जाने के समय ‘येलो लाइन’ पर विश्वविद्यालय से केंद्रीय सचिवालय के बीच दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बाधित हो गईं, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार विश्वविद्यालय और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों के बीच ट्रेन विलंब से चल रही हैं, जबकि अन्य सभी मार्गों पर सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं।

इसे भी पढ़ें: Maratha Reservation | एक ज्वलंत मुद्दा फिर मुंबई पहुंचा, जरांगे पाटिल का मराठा मार्च, मुंबई में फिर आरक्षण का तूफान

कई यात्रियों ने शिकायत की कि इस व्यवधान के कारण विश्वविद्यालय से गुरु तेग बहादुर नगर तक पहुंचने में उन्हें 50 मिनट लग गए, जबकि आम दिनों में यह यात्रा महज एक से डेढ़ मिनट में पूरी हो जाती है। कई लोगों ने यह भी कहा कि इसके कारण उन्हें समय पर दफ्तर और स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं और प्रभावित हिस्से में संचालन को पूरी तरह सुचारू करने के प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Cloudbursts | उत्तराखंड में आफत का 'ट्रिपल अटैक', चमोली-टिहरी-रुद्रप्रयाग में भारी नुकसान, 8 लोग लापता, पुल बहे, गांवों में भरा पानी...

इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के निवासी शुक्रवार, 29 अगस्त को भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। इससे व्यस्त समय में दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन सेवाएँ प्रभावित हुईं, जिससे सैकड़ों यात्री परेशान हुए। परेशानी और बढ़ गई, क्योंकि शहर का यातायात भी प्रभावित हुआ। शहर के कई इलाकों, खासकर निचले इलाकों में जलभराव हो गया। अभी तक, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन इस हफ्ते बारिश जारी रहने की उम्मीद है। IMD के अनुसार, निवासियों को गरज के साथ छींटे भी देखने को मिलेंगे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़