Bangladesh के हिंदुओं पर सवाल करना राहुल गांधी की टीम को नहीं भाया, अमेरिका में जर्नलिस्ट के साथ कर दी ऐसी शर्मनाक हरकत

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अमेरिका दौरा देश में चर्चा का मुद्दा बना रहता है। लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने के बाद राहुल गांधी का ये पहला अमेरिकी दौरा है। राहुल जब भी विदेश जाते हैं तो देश में विवादों की आंधी आ जाती है। अब ताजा मामला पत्रकार से बदसलूकी का है। बताया जा रहा है कि पत्रकार की गलती बस इतनी थी कि उसने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में राहुल से सवाल कर दिया। बस क्या था राहुल के समर्थकों ने पत्रकार का फोन तक उससे छीन लिया। सारी कहानी खुद पत्रकार ने साझा की है। दरअसल, इंडिया टुडे के वाशिंगटन स्थित संवाददाता रोहित शर्मा ने हैरतअंगेज खुलासा करते हुए जानकारी दी कि टेक्सास के डलास में राहुल गांधी की टीम द्वारा उन पर कैसे अटैक किया गया। पत्रकार ने दावा किया कि राहुल गांधी के सहयोगियों ने उनका फोन तक छीन लिया और बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमलों के बारे में पूछे गए सवाल के फुटेज को जबरन डीलिट करने के लिए मजबूर किया। राहुल गांधी की टीम का एक पत्रकार पर आक्रामक होना ऐसे समय में सामने आया है जब वह भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के स्तर में गिरावट के बारे में बात कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections 2024 : कांग्रेस में बढ़त रही बगावत के कारण क्‍या बागी अबकी बार भी हाथ में नहीं आने देंगे सत्‍ता?

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के वक्त विपक्ष ने एक नैरेटिव चलाया था कि बीजेपी सत्ता में आई तो संविधान बदल कर आरक्षण खत्म कर देगी, और ये बात चुनावी मुद्दा बन गई। विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार दोहरा रहे हैं कि संविधान की वो हर कीमत पर रक्षा करेंगे। हर चुनावी रैली में संविधान की कॉपी लेकर भाषण दिया। यहां तक की वो सांसद के तौर पर शपथ लेने गए तो उस वक्त भी उनके हाथों में संविधान की कॉपी नजर आई। लेकिन लोकतंत्र बचाने की बात करने वाले राहुल की टीम की तरफ से इस तरह की घटना सामने आने के बाद बीजेपी भी कई सवाल खड़े कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान