By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020
चेन्नई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ तमिलनाडु में एक किसान रैली में शामिल होंगे। यह जानकारी पार्टी की राज्य इकाई ने सोमवार को दी। तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष के एस अलागिरी ने एक बयान में कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने राज्य में 150 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है, जिसमें हल लगे ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही घोषणा करेगी कि ये विरोध प्रदर्शन कब होंगे।