मध्य प्रदेश चुनाव: शिवभक्ति के सहारे शिवराज को चुनौती देंगे राहुल गांधी

By अंकित सिंह | Sep 18, 2018

सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव प्रचार के अभियान की शुरूआत की। यहां पर उन्होंने संकल्प यात्रा की शुभारंभ किया। राहुल गांधी कर्नाटक वाली भाग्यशाली मानी जाने वाली बस में सवार हुए और 15 किमी का रोड शो किया है। इस रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ जो बैनर और पोस्टर लगे थे वह सबसे ज्यादा दिलचस्प थे। मध्यप्रदेश के चुनाव प्रचार में राहुल गांधी को शिव भक्त के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा था। गुजरात चुनाव के दौरान राहुल गांधी के सॉफ्ट हिंदुत्व वाली पॉलिटिक्स की शुरूआत की थी। राहुल गांधी लगातार उस चुनाव में मंदिर-मंदिर का भ्रमण करते रहें। खास बात यह रही थी कि उसी दौरान राहुल ने खुद को जनेऊधारी और शिवभक्त बताया था। 

बाद में कर्नाटक के चुनाव में भी राहुल गांधी मंदिर और मठों की दर्शन करते रहे। उसी दौरान राहुल ने अपनी मानसरोवर यात्रा की भी घोषणा की। अब राहुल गांधी मानसरोवर यात्रा कर चुके हैं और देश में चुनावी मौसम भी है। ऐसे में गुजरात और कर्नाटक में प्रदर्शन से खुश राहुल एक बार फिर हिंदुत्व कार्ड खेलने में जुट गए हैं। फिलहाल राहुल के इस खेल का जो स्टेडियम है वह मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने है। कांग्रेस अपने वापसी की कवायत कर रही है और इस प्रयास में हिंदुत्व को संजीवनी की तरह इस्तेमाल करना चाहती है। 

 

यही कारण है कि मध्य प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कभी रामपथ की बात करते हैं तो कभी गोशाला की। कमलनाथ ने वादा किया है कि सत्ता में आने के बाद हर ग्राम पंचायत में गोशाला बनाई जाएगी। मलनाथ ने दावा किया है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वो रामपथ भव्य तरीके से बनाया जाएगा। आश्चर्य की बात यह है कि हिन्दू आतंकवाद की बात करने वाले दिग्विजय सिंह भी इसका समर्थन कर रहे हैं। यह वही पिच है जिसपर भाजपा बैटिंग करती रहती है। पर जब सवाल सत्ता का हो तो अपनी रणनीति जरूरत के हिसाब से बदलनी पड़ती है। 

प्रमुख खबरें

कांग्रेस का घोषणापत्र लागू हुआ तो भारतीय अर्थव्यवस्था ‘दुर्बल पांच’ में आ जाएगी: Sitharaman

ठाणे में इमारत में आग लगने से 20 बिजली मीटर नष्ट हुए, कोई हताहत नहीं

Poonch Attack: आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान दूसरे दिन भी जारी

Maharashtra के सांगली में एहतियात के तौर उतरा गया सेना का हेलीकॉप्टर, कोई हताहत नहीं