आम आदमी की छवि पेश करेगी कांग्रेस, राहुल समेत 50 से ज्यादा नेता ट्रेन से जाएंगे उदयपुर, चिंतन शिविर में होंगे शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए कई अन्य नेताओं के साथ ट्रेन से राजस्थान के उदयपुर जाएंगे। यह जानकारी सूत्रों ने सोमवार को दी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने इसके लिए एक ट्रेन के दो डिब्बे बुक किये हैं क्योंकि राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई नेता 13 मई से 15 मई तक चिंतन शिविर सत्र में शामिल होने के लिए उदयपुर की यात्रा करेंगे। सूत्रों ने कहा कि गांधी ने सोमवार शाम यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में ट्रेन से उदयपुर जाने की अपनी योजना की घोषणा की। 

इसे भी पढ़ें: सीबीआई ने भ्रष्टाचार मामले में बाबुल सुप्रियो के पूर्व कर्मचारी के खिलाफ दर्ज किया मामला 

सूत्रों ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य लोगों के सामने कांग्रेस नेताओं की ‘‘आम आदमी’’ की छवि पेश करना है। कांग्रेस राजनीतिक, आर्थिक और संगठनात्मक मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करने को लेकर अपनी भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित कर रही है। इस शिविर में पार्टी के कुल 422 नेता हिस्सा लेंगे।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई