राहुल गांधी शनिवार को मप्र का दौरा करेंगे, पचमढ़ी में पार्टी के जिला अध्यक्षों से संवाद करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे और पर्वतीय पर्यटन स्थल पचमढ़ी में पार्टी के जिला अध्यक्षों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद 2028 के मप्र विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करना है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राहुल गांधी शनिवार को दोपहर 3:30 बजे बिहार से भोपाल पहुंचेंगे, फिर पचमढ़ी के लिए उड़ान भरेंगे, जहां ज़िला अध्यक्षों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है।

पटवारी ने बताया कि जिला अध्यक्षों से बातचीत के बाद गांधी बिहार लौट जाएंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने इस साल तीन जून को भोपाल में संगठन सृजन अभियान शुरू किया था। बाद में, अगस्त में 71 ज़िला अध्यक्षों को नियुक्त किया गया।

दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते हुए 15 महीने की अवधि को छोड़कर कांग्रेस 2003 से मध्यप्रदेश में सत्ता से बाहर है। 2024 के लोकसभा चुनावों में, कांग्रेस मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर हार गई थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

इधर बजट पेश, उधर आई बड़ी खुशखबरी! IMF ने ग्लोबल ग्रोथ में भारत को US से रखा आगे, मस्क बोले- शक्ति का संतुलन बदल रहा है

T20 World Cup 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, पर Colombo में Team India से भिड़ने से किया इनकार!

अमेरिका में एक बार फिर से सरकार का शटडाउन! ट्रंप की नीतियों के कारण अटका फंडिंग बिल

ड्रैगन का ब्रोकर बना पाकिस्तान, मुस्लिम देशों को चिपका रहा चीनी फाइटर जेट