तमिलनाडु का दौरा करेंगे राहुल गांधी, ‘जल्लीकट्टू’ कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

चेन्नई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी को ‘पोंगल’ के दिन तमिलनाडु का दौरा करेंगे जहां वह ‘जल्लीकट्टू’ से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के.एस. अलागिरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ‘जल्लीकट्टू’ तमिलनाडु के ग्रामीण इलाक़ों का एक परंपरागत खेल है जो पोंगल त्यौहार पर आयोजित किया जाता है। इसमें लोग बैलों को पकड़ने एवं उन्हें काबू करने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने संवाददाताओं को बताया कि राहुल गांधी मदुरै जिले के अवनीपुरम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को अपना नैतिक समर्थन देंगे।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना पहुंची ‘कोविशील्ड’ टीकों की 3.64 लाख खुराक, जल्द होगा टीकाकरण शुरू

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का यह भी कहना था कि राहुल गांधी का इस बार द्रमुक के नेता एमके स्टालिन या किसी अन्य नेता से मुलाकात का कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस महीने के आखिर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पश्चिमी तमिलनाडु का दौरा कर सकते हैं और उस दौरान उनके सहयोगी दलों के नेताओं से मुलाकात की संभावना है। अलागिरी ने यह भी बताया कि विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus