राहुल गांधी हिंसा प्रभावित परभणी का दौरा करेंगे; भाजपा ने इसे ‘नौटंकी’ बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2024

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सोमवार को महाराष्ट्र के परभणी शहर का दौरा करेंगे और इस महीने की शुरुआत में वहां हुई हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिवारों से मिलेंगे। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने गांधी के दौरे को ‘‘नौटंकी’’ करार दिया है।

मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित परभणी शहर के रेलवे स्टेशन के बाहर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान की प्रतिकृति को 10 दिसंबर की शाम को क्षतिग्रस्त किये जाने के बाद हिंसा भड़क उठी थी।

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, गांधी आंबेडकरवादी सोमनाथ सूर्यवंशी और विजय वाकोडे के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे। सूर्यवंशी की पुलिस हिरासत में मृत्यु हो गई थी और वाकोडे की विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान मृत्यु हो गई थी।

आरोप लगाए गए हैं कि सूर्यवंशी की पुलिस हिरासत में हत्या की गई। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने हाल में राज्य विधानसभा में कहा कि सूर्यवंशी ने मजिस्ट्रेट को बताया था कि उन्हें प्रताड़ित नहीं किया गया और सीसीटीवी फुटेज में भी क्रूरता का कोई सबूत नहीं दिखा।

फडणवीस पहले ही परभणी हिंसा की न्यायिक जांच की घोषणा कर चुके हैं। प्रदेश भाजपा प्रमुख और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राहुल गांधी के दौरे को ‘‘नौटंकी’’ करार दिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसी नौटंकी करने के बजाय इस बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि रचनात्मक तरीकों से समाज को कैसे लाभ पहुंचाया जा सकता है। भाजपा और राज्य सरकार समाज और सभी समुदायों को एकजुट रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख