Punjab Election 2022। राहुल गांधी ने बताया, पंजाब के सीएम पद से अमरिंदर को कांग्रेस ने क्यों हटाया

By अंकित सिंह | Feb 17, 2022

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार जारी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार पंजाब में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है। राहुल ने एक चुनावी सभा में कहा कि मैं आपको बताऊंगा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से क्यों हटाया गया? उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण गरीब लोगों को मुफ्त बिजली देना था। अमरिंदर सिंह इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि मैंने जब अमरिंदर सिंह से बिजली मुफ्त करने के लिए कहा तो उन्होंने यह कहा था कि कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट है। यही कारण था कि हमने कैप्टन अमरिंदर को मुख्यमंत्री पद से हटाया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि हमने चरणजीत सिंह चन्नी को भी गरीबों को मुफ्त बिजली देने के लिए कहा। चरणजीत सिंह चन्नी ने इस पर तुरंत काम किया और अब गरीबों को मुफ्त बिजली भी मिल रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस लगातार अमरिंदर सिंह पर बीजेपी के इशारे पर भी काम करने का आरोप लगा रही है। दूसरी ओर राहुल ने यह भी कहा कि पंजाब में सबसे ज़रुरी चीज़ शांति और भाईचारा है। इससे ज़रुरी चीज़ कुछ और है ही नहीं, जिस दिन यह गायब हो जाएगा उस दिन यहां ना ही रोज़गार मिलेगा, ना प्रगति होगी। पूरे प्रदेश का नुक़सान होगा। पंजाब को शांति और भाईचारे की रक्षा करनी है। 

प्रमुख खबरें

अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल