चुनावी ऐलान के बाद राहुल गांधी का ट्वीट, बोले- नफ़रत को हराने का सही मौक़ा है

By अंकित सिंह | Jan 10, 2022

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के ऐलान हो चुके है। 2024 के आम चुनाव को लेकर इन विधानसभा चुनावों को सेमीफाइनल माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भाजपा के सामने अपनी सरकार को बचाने की चुनौती है तो वहीं कांग्रेस से पंजाब का किला भी बचाने की कोशिश में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा में चुनाव होंगे जबकि मणिपुर में दो चरण में चुनाव कराए जाएंगे। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक ही चरण में चुनाव होंगे। इन चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच से कड़ी चुनौती है जबकि पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने-सामने है। इन सबके बीच राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में नफरत को हराने का सही मौका है। उन्होंने ‘इलेक्शन 2022’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘नफ़रत को हराने का सही मौक़ा है।’’ उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने गत शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा की। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी।

प्रमुख खबरें

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट

भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?