आज से राहुल गांधी का दो दिवसीय केरल दौरा, अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड भी जाएंगे।

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 22, 2021

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर केरल जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वे अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड भी जाएंगे, यहां राहुल गांधी कांग्रेस के कलपट्टा से विधायक के दफ्तर और नई सड़क का उद्घाटन करने वाले हैं। राहुल गांधी सुबह 10 बजे पूर्व विधायक सी मोइकुट्टी की याद में रखी गई सभा में शामिल होंगे। इसका आयोजन कोझीकोड के पारिश हॉल में हो रहा है, सुबह 11:00 बजे राहुल गांधी एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाएंगे।

 राहुल गांधी ने इस परियोजना का उद्घाटन करते वक्त कहा था कि, यह परियोजना संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत शुरू की गई है। अपनी केरल यात्रा के दूसरे दिन वह उन छात्रों से मिले थे जिन्होंने 12वीं में 100% अंक हासिल किए थे। उन्होंने उन छात्रों की तारीफ की थी। बात अगर वायनाड की करें तो यह जिला केरल का सबसे ज्यादा जनजातीय आबादी वाला जिला है। इस लोकसभा क्षेत्र में 80 से अधिक गांव और चार कस्बे हैं।

 केरल में इस वक्त राजनैतिक हत्याओं से माहौल गर्म है। आपको बता दें कि, अलप्पुझा में पहले सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया और उसके 12 घंटे के भीतर ही बीजेपी नेता की भी हत्या हो गई। राहुल गांधी ऐसे वक्त पर केरल दौरे पर हैं जब राजनैतिक हत्याओं के चलते जिले में धारा 144 लागू है। पुलिस को लगता है कि बीजेपी नेता की हत्या बदले की भावना से की गई है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव के एस शान पर हमला शनिवार रात उस वक्त हुआ जब वह घर लौट रहे थे। इसके बाद ही बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रंजीत श्रीनिवास की उनके घर में हत्या कर दी गई।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच