टि्वटर पर राहुल गांधी का सफाई अभियान, एक दिन में कई नेताओं-पत्रकारों को किया अनफॉलो

By अंकित सिंह | Jun 02, 2021

राहुल गांधी लगातार ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं। ट्विटर के जरिए वह सरकार पर निशाना साधते हैं। लेकिन फिलहाल वह ट्विटर पर दूसरे किसी वजह से चर्चा में बने हुए हैं। राहुल गांधी ने पिछले दिनों ट्विटर पर अचानक कई लोगों को अनफॉलो कर दिया। राहुल गांधी द्वारा अनफॉलो किए गए लोगों में पार्टी के नेता के अलावा कुछ करीबी और कुछ बड़े पत्रकार भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, राहुल ने वायनाड के सांसद ऑफिस में काम करने वाले लोगों को भी अनफॉलो कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, विपक्ष और अर्थशास्त्रियों की सलाह मानने को कहा

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने कम से कम 50 लोगों को अनफॉलो किया है। यहां तक कि राहुल ने कांग्रेस कार्यालय में काम करने वाले लोगों को भी अनफॉलो कर दिया है। राहुल ने जिन लोगों को अनफॉलो किया है उनमें निखिल अल्वा का भी नाम शामिल है। निखिल अल्बा वह व्यक्ति हैं जो पहले राहुल गांधी के अकाउंट को देखते थे। हालांकि अब अलंकार सवाई देखते हैं।

इसे भी पढ़ें: केंद्र की ढुलमुल नीति से टीकाकरण अधर में, मुफ्त में टीका लगाया जाना सुनिश्चित हो: कांग्रेस

राहुल के इन सब चीजों को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि सोनिया गांधी पार्टी में बड़े परिवर्तन करने जा रही हैं। हालांकि राहुल गांधी ने उन लोगों को भी अनफॉलो किया है जिनका निधन हो चुका है। राजीव सातव, अहमद पटेल और तरुण गोगोई का नाम इसमें शामिल है। कांग्रेस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक यह एक एक्सरसाइज है। राहुल गांधी अपना अकाउंट रिफ्रेस कर रहे हैं। आने वाले दिनों में नए लिस्ट को तैयार की जाएगी। उसके बाद राहुल गांधी उन लोगों को फॉलो करेंगे। इनमें वह नाम भी शामिल हो सकते हैं जिन्हें अभी अनफॉलो किया गया है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती