राहुल गांधी ने नेशनल रजिस्टर ऑफ अनएम्प्लॉयमेंट पोस्टर का किया विमोचन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2020

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां युवा आक्रोश रैली में युवा कांग्रेस के नेशनल रजिस्टर ऑफ अनएम्प्लॉयमेंट (एनआरयू) पोस्टर का विमोचन किया। गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने एनआरयू के साथ डिग्री है रोजगार नहीं, मेरी नौकरी कहॉं है, ‘जुमले नहीं नौकरी चाहिए  नारों का विमोचन किया।

पोस्टर के विमोचन के दौरान युवा कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि युवा कांग्रेस ने नेशनल रजिस्टर आफ अनएम्लाइड यूथ की शुरूआत की है जिसमें प्रत्येक बेरोजगार युवा का पंजीकरण किया जायेगा ताकि हम प्रधानमंत्री के पास जाये और उन्हें बतायें कि युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है और वे बेरोजगार हैं। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप