MP की जनता से राहुल की अपील, कहा- नफ़रत को नकारें, ये वक़्त है बदलाव का

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच बुधवार को राज्य के लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि लोग नफरत को नकारें और सच को स्वीकार करें। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश के मतदाताओं से विनम्र आग्रह। वोट प्रजातंत्र की सबसे बड़ी ताक़त है। आज अपना वोट ज़रूर डालें क्योंकि वक़्त बदलाव का है।

उन्होंने कहा कि आइये, सच को स्वीकारें, नफ़रत को नकारें, वादा निभाएँ, हाथ बढ़ाएँ, हरघर ख़ुशहाली लाएँ, मध्यप्रदेश में लोगों की सरकार बनाएँ। गौरतलब है कि राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। 11 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी