Mitr Kaal: ‘फ़क़ीर’ का जादू, झोले से एयरपोर्ट निकाला, अडानी के कब्ज़े में डाला! मोदी सरकार पर राहुल गांधी का वीडियो अटैक

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2023

अडानी विवाद को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर से हमला बोला। पांच मिनट के वीडियो में गांधी ने एक बार फिर पूछा कि व्यापारिक समूह को बिना किसी पूर्व अनुभव के अनुबंध क्यों दिए गए। कांग्रेस नेता ने वीडियो में आरोप लगाया गया है कि मोदी सरकार ने 2018 में सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत अडानी समूह को छह हवाई अड्डे सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। एक साल बाद, लखनऊ, अहमदाबाद, गुवाहाटी, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और जयपुर के हवाई अड्डों के संचालन का ठेका दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: Nagaland में बोले अमित शाह, देश में हाशिये पर कांग्रेस, 2024 में दुरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी

वायनाड से कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि पीएम मोदी ने अडानी पर उनके सवालों का जवाब नहीं दिया. उन्होंने वीडियो में कहा, "एक व्यक्ति जिसने अपने जीवन में कभी हवाईअड्डा नहीं चलाया था और जो इसके व्यवसाय को नहीं समझता था, उसे भारत के लाभदायक हवाईअड्डे को सौंप दिया गया था।" “छह हवाई अड्डों को एक कंपनी को क्यों सौंप दिया गया? वित्त मंत्रालय, नीति आयोग, एएआई ने आपत्ति जताई। इसे किसके द्वारा और क्यों खारिज किया गया? रियायत की लीज 30 साल के लिए थी, अडानी के लिए इसे बढ़ाकर 50 साल क्यों किया गया? 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद