राहुल गांधी ने एम्स जाकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत के बारे में ली जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बृहस्पतिवार को मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बुखार के बाद कमजोरी की शिकायत के चलते 89 वर्षीय सिंह को बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, “सिंह की हालत स्थिर है।” कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार शाम एम्स पहुंचे और मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत कर उनकी सेहत को लेकर ताजा जानकारी हासिल की। इससे पहले, एम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि सिंह को एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में बुधवार को भर्ती कराया गया था और वह डॉक्टर नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम की देख-रेख में हैं। सिंह को सोमवार को बुखार आ गया था और वह उससे उबर भी गए थे लेकिन उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी और वह केवल तरल चीजों का सेवन कर पा रहे थे।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश