Congress की ओर से LS Election 2024 के लिए Rahul Gandhi होंगे पीएम पद के उम्मीदवार, Ashok Gehlot ने किया ऐलान

By रितिका कमठान | Aug 27, 2023

देश में लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा इसे लेकर जल्द ही इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक होने वाली है। इस बैठक से पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल ला दी है।

मोदी पर साधा निशाना

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अहंकारी नहीं होना चाहिए। वर्ष 2014 में भाजपा महज 31 प्रतिशत वोटों के साथ ही सत्ता पर कब्जा जमा सकी थी। वहीं 69 प्रतिशत वोट उनके खिलाफ पड़े थे। उन्होंने कहा कि एनडीए इंडिया गठबंधन की बैठक से काफी डर गया है। 

वहीं एनडीए ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनावों में एनडीए 50 फीसदी वोटों के साथ सत्ता में लौटने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर एनडीए के बारे में उनके विचार पूछने पर उन्होंने कहा, “पीएम मोदी इसे कभी हासिल नहीं कर पाएंगे। जब मोदी अपनी लोकप्रियता के चरम पर थे, तो उन्हें 50% वोट भी हासिल नहीं हो सके। उनका वोट शेयर घट जाएगा और 2024 के चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा।”

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस के कारण ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने इस दावे के लिए प्रधानमंत्री की आलोचना की कि भाजपा 2024 में फिर से सत्ता में आएगी। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “यह निर्णय लोगों को करना चाहिए और सभी को उनकी पसंद का सम्मान करना चाहिए। पीएम मोदी ने कई वादे किए लेकिन जनता जानती है कि उनका क्या हुआ।''

प्रमुख खबरें

Sai Sudharsan का श्रीलंका A के खिलाफ शानदार शतक, Test Team में No. 3 के लिए ठोका मजबूत दावा

Ayurveda Tips: 25 की उम्र के बाद क्यों गायब हो रहा Face का ग्लो? ये 5 आदतें हैं जिम्मेदार

Mirzapur The Movie Teaser Out | कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की बड़े पर्दे पर वापसी, इस दिन होगी रिलीज़

Priyank Kharge का तीखा हमला, पूछा- RSS पर सवाल से क्यों तिलमिलाती है BJP?