हाथरस जाएंगे राहुल गांधी, जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात, भगदड़ में अब तक 123 लोगों की मौत

By अंकित सिंह | Jul 04, 2024

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस का दौरा करेंगे। वे यहां भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) हाथरस जाने की योजना बना रहे हैं। वह वहां जाएंगे और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे। 

राहुल ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि घायलों को हर संभव उपचार एवं पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराएं। INDIA के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव में अपना सहयोग प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें: न ऑक्सीजन मिला, ना ही एंबुलेंस आई...हाथरस घटना को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, प्रियंका भी बरसीं

 उत्तर प्रदेश में हाथरस में एक सत्संग के बाद मची भगदड़ के पीड़ितों के शवों के पोस्टमार्टम से पता चला है कि उनकी मौत सीने में चोट के कारण खून जमने, दम घुटने और पसलियों में चोट के कारण हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलराई गांव में एक धार्मिक समागम में भगदड़ में अब तक 123 लोगों की मौत के बाद 21 शवों को आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी