'दोनों जगहों से भावनात्मक रिश्ता', रायबरेली से सांसद बने रहेंगे राहुल गांधी, वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी प्रियंका

By अंकित सिंह | Jun 17, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड लोकसभा सीटों से विजयी हुए थे। ऐसे में उन्हें एक सीट खाली करना था। राहुल ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने का फैसला किया है। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को इसकी घोषणा की है। यह घोषणा सोमवार को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की खड़गे के आवास पर चर्चा के बाद हुई। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से जीते लेकिन कानून के मुताबिक उन्हें एक सीट खाली करनी होगी। राहुल गांधी रायबरेली सीट अपने पास रखेंगे और वायनाड लोकसभा सीट खाली करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: EVM की पारदर्शिता पर Rahul Gandhi ने फिर जताई चिंता, ट्वीट में किया मुंबई की घटना का जिक्र

प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस दौरान कहा कि मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होने से बहुत खुश हूं और मैं उन्हें उनकी (राहुल गांधी की) अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगा। उन्होंने कहा कि मैं कड़ी मेहनत करूंगा और सभी को खुश करने और एक अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगा। मेरा रायबरेली और अमेठी से बहुत पुराना रिश्ता है और इसे तोड़ा नहीं जा सकता. मैं भी रायबरेली में अपने भाई की मदद करूंगा।' हम दोनों रायबरेली और वायनाड में मौजूद रहेंगे। प्रियंका के लिए ये पहला चुनाव है। 

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में मजबूती, BSE Sensex 705 अंक उछलकर 72594 के पार

Apple संस्थापक Steve Jobs की पुण्यतिथि, जानें 5 अक्टूबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

Shaktipeeth Jwala Ji: हिमाचल प्रदेश के Jwala Devi Temple में बिना तेल-बाती जलती हैं 9 पवित्र ज्वालाएं

Embassy Developments ने Bengaluru में बेचे 1,800 करोड़ रुपये के 477 फ्लैट्स