हिंसा की आग में झुलसे मणिपुर का दौरा करेंगे राहुल गांधी, तारीख हुई तय, हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

By रेनू तिवारी | Jun 28, 2023

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 में होने वाले हैं। पिछले 10 सालों में आम चुनाव में बुरी तरह से बीजेपी से हारने के बाद कांग्रेस अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही हैं। कर्नाटक , हिमाचल प्रदेश की जीत ने कांग्रेस के अंदर जान डाली हैं। इस जीत के साथ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी जीत की हुंकार भी भरने लगी हैं। राहुल गांधी ने लोगों के बीच कांग्रेस के लिए विश्वास दोबारा बनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की और पूरे देश में लोगों से मिले। अब राहुल गांधी मणिपुर का दौरा करने वाले हैं। मणिपुर में बीते लगभग दो महीनों से जातीय संघर्ष चल रहा हैं। कई जगहों पर कर्फ्यू लगा है। भारतीय सेना ने शांति बहाल करने का जिम्मा अपने सिर पर ले रखा हैं। ऐसे में राहुल गांधी का मणिपुर जाना कितना सही है कितना गलत यह तो प्रशासन ही बताएगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 29 और 30 जून को हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेंगे, जहां वह राहत शिविरों में लोगों से मुलाकात करने के साथ ही सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वेणुगोपाल ने ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी जी 29 और 30 जून को मणिपुर का दौरा करेंगे। वह इंफाल और चुराचांदपुर में राहत शिविरों में जाएंगे और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: ऑपरेशन थिएटर के अंदर हिजाब पहनना संभव नहीं, केरल की मेडिकल छात्रओं ने इसके विकल्प के लिए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से की अपील

वेणुगोपाल के मुताबिक, मणिपुर पिछले 2 महीने से हिंसा की आग में झुलस रहा है और इस वक्त वहां मरहम लगाने की जरूरत है, ताकि शांति की तरफ बढ़ा जा सके। मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं।

प्रमुख खबरें

21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद Sonam Wangchuk अस्पताल में भर्ती, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह