सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी 12-13 अगस्त को वायनाड का दौरा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद अब आगामी 12 और 13 अगस्त को केरल स्थित अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संसद की सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी पहली बार वायनाड पहुंचेंगे। वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘‘12-13 अगस्त को राहुल गांधी जी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। वायनाड के लोग के इस बात से खुश हैं कि लोकतंत्र की जीत हुई और उनकी आवाज संसद में लौट आई। राहुल जी सिर्फ एक सांसद नहीं, उनके परिवार के सदस्य हैं।’’

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा