By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 23, 2026
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कर लंबित नियुक्तियों का रास्ता साफ किया जाए। राहुल गांधी ने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों और अभ्यर्थियों द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने 22 सितंबर को लिखे पत्र में कहा कि इंदौर के कार्यक्रम में छात्रों ने शिक्षा, रोजगार और भर्ती से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ ओबीसी आरक्षण के तहत लंबे समय से लंबित नियुक्तियों का मामला प्रमुखता से उठाया था।
इसके चलते प्रभावित अभ्यर्थी नियुक्तियों की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने तथा लंबित नियुक्तियों के संबंध में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।