राहुल ने राफेल टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगी या खेद नहीं जताया: लेखी ने SC से कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले के फैसले पर अपनी टिप्पणी को लेकर शीर्ष न्यायालय में दिए स्पष्टीकरण में न तो कोई ‘माफी’ मांगी न ही कोई ‘पछतावा’ प्रकट किया। राफेल फैसले के बाद ‘चौकीदार चोर है’ टिप्पणी को लेकर गांधी के खिलाफ आपराधिक अवमानना याचिका दायर करने वाली लेखी ने उच्चतम न्यायालय में जवाबी हलफनामा दायर किया। उच्चतम न्यायालय लेखी की अवमानना याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा।

लेखी ने कहा कि मैं बताना चाहती हूं कि कथित अवमाननाकर्ता (गांधी) के कथित स्पष्टीकरण में इस्तेमाल किए गए शब्दों, आशय और भाषा से यह स्पष्ट है कि कथित अवमाननाकर्ता ने हलफनामे में ना कोई माफी मांगी या ना ही कोई पछतावा प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गांधी ने हलफनामे में गलत और विरोधाभासी बयान दिए हैं जो अपने आप में अदालत की अवमानना है। गौरतलब है कि गांधी ने सोमवार को एक बार फिर उच्चतम न्यायालय में राफेल फैसले पर ‘‘चौकीदार चोर है’’ की अपनी टिप्पणी के लिये खेद व्यक्त किया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह